{"_id":"67db166e80c03b65e505587f","slug":"electricity-connection-of-1000-houses-cut-for-not-paying-bills-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-139868-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिल न जमा करने पर 1000 घरों में बिजली कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिल न जमा करने पर 1000 घरों में बिजली कनेक्शन काटे
Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में चेकिंग करते बिजली निगम के अधिकारी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। बिजली बकायेदारों के खिलाफ बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही राजस्व भी जमा कराया गया।
निगोही में एसडीओ सत्यप्रकाश के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाकर करीब तीन सौ कनेक्शन काटे गए। यहां से छह लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कस्बे के बिजली उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इस वजह से राजस्व वसूली नहीं हो पा रही थी। कस्बे को कई हिस्सों में बांटकर सघन अभियान चलाकर कनेक्शन काटे गए हैं। कटे हुए कनेक्शन के बिना बिल अदा किए हुए जुड़ने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह आवास विकास क्षेत्र के अकर्रारसूलपुर, साउथ सिटी, कांशीराम कॉलोनी में 250, जलालाबाद के एसडीओ पीसी सागर के नेतृत्व में 147 कनेक्शन चेक किए। 17 लाख रुपये के 82 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। 32 लोगों ने तीन लाख 39 हजार 759 रुपये जमा कर दिया है।
-- -- -
12 निजी नलकूपों समेत 78 बकायेदारों पर भी कार्रवाई
कलान। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी गौरव शर्मा और जेई राम सुरेश के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली का अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय टीम ने परौर तिराहा, पटना देवकली, दोषपुर, बेहटा जंगल, कुतलुपुर आदि मेंं दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदार 78 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इनमें 12 निजी नलकूप कनेक्शन भी शामिल हैं। इस दौरान 56 विद्युत उपभोक्ताओं से करीब 2.50 लाख रुपये बकाया राजस्व भी जमा किया गया। संवाद