फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electric pole fell after getting stuck in truck, mother and son seriously injured

Shahjahanpur News: ट्रक में फंसकर गिरा बिजली का खंभा, मां-बेटा हुए गंभीर घायल

Thu, 06 Jun 2024 04:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 06 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Electric pole fell after getting stuck in truck, mother and son seriously injured
पुवायां में  बिजली  पोल गिरने से  घायल रामू का इलाज करते डॉक्टर। संवाद
पुवायां। ट्रक में फंस जाने से बिजली का खंभा बाइक से जा रहे मां-बेटे के ऊपर गिर गया। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। युवक की हालत गंभीर होने के कारण बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी रामू बुधवार को बाइक से मां सुमित्रा देवी के साथ रिश्तेदारी में खुटार जा रहे थे। गांव बेहटा सनवात गांव के पास रामू ने एक ट्रक को ओवरटेक किया। इस बीच ट्रक बिजली के टूटे पड़े तारों में फंस गया। तार खिंचने से बिजली का खंभा रामू की बाइक पर आ गिरा। हादसे में रामू और सुमित्रा देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर 108 सेवा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चालक, ईएमटी ने घायलों को पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया। रामू को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज से भी रेफर कर दिया गया। परिजन रामू को इलाज के लिए बरेली ले गए हैं। सुमित्रा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed