फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   election

बगैर कोविड निगेटिव रिपोर्ट के नहीं करा सकेंगे नामांकन

Thu, 15 Apr 2021 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
election
जांच रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही करा सकेंगे नामांकन
विज्ञापन

नामांकन स्थल पर रहेगी कोविड जांच की व्यवस्था
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उठाया गया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन से पहले प्रत्याशी को कोविड जांच कराना जरूरी है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही प्रत्याशी अपना नामांकन करा पाएंगे। जिले में 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके मद्देनजर प्रशासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है। नामांकन के समय प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को कोविड जांच रिपोर्ट लाना जरूरी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर कोरोना का साया मंडराने लगा है। अब चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को अपने नामांकन पत्र के साथ कोविड जांच रिपोर्ट जमा करने होगी। डीएम की ओर से आदेश जारी होने के बाद इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। जनपद में विभिन्न पदों के लिए 17 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया रफ्तार तेजी पकड़ेगी।
विज्ञापन

इधर, बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते प्रशासन ने चुनाव को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। डीएम इंद्र विक्रम की ओर से बुधवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक 17 अप्रैल से शुरू हो रहे नामांकन के दौरान आवेदक और उनके प्रस्तावक को कोविड टेस्ट कराने के बाद अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए नामांकन स्थल पर एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था कराई जाएगी। चिकित्सीय टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को सीएमओ को निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट एसडीएम, बीडीओ और रिटर्निंग ऑफिसर को तत्काल मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ भट्ट ने बताया कि आदेश का पालन सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यदि उम्मीदवार पॉजिटिव होता है तो प्रस्तावक के माध्यम से नामांकन पत्र जमा कराया जाएगा। उम्मीदवार और प्रस्तावक दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की स्थिति में चुनाव अभिकर्ता भी नामांकन पत्र जमा कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed