फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   elecrricity

अजीजपुर जिगनेरा पावर स्टेशन की 220 केवी मुख्य लाइन में दौड़ा करंट

Mon, 08 Feb 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
elecrricity
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित पैना बुजुर्ग 220 केवी बिजली उपकेंद्र से कांट रोड अजीजपुर जिगनेरा नवनिर्मित पावर सबस्टेशन को सप्लाई चालू कर दी गई है। इसके बाद अजीजपुर जिगनेरा से जलालाबाद और कांट के अलावा हरदोई जिले के के कई गांवों को बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

अजीजपुर जिगनेरा की उपकेंद्र की मुख्य इनकमिंग लाइन को ऊर्जीकृत करने का काम शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे होना था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से लाइन पर देर रात करंट चालू हो सका। एक्सईएन (ट्रांसमिशन) आर के उपाध्याय ने नवनिर्मित लाइन का परीक्षण पहले ही करा लिया था। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात 10.10 बजे लाइन ऊर्जीकृत होने के बाद शनिवार को दिन भर लाइन की पेट्रोलिंग कर सभी टॉवरों की जांच की गई। लाइन के प्रभारी उपखंड अभियंता (पारेषण) राजेंद्र कुमार ने बताया कि लाइन बिलकुल ठीक है और सामान्य तरीके से करंट का प्रवाह हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस लाइन के चालू होने से अजीजपुर उपकेंद्र से जलालाबाद के 132 केवी उपकेंद्र और कांट के 33 केवी उपकेंद्र को बिजली देने में सक्षम हो गया है। उपखंड अभियंता के अनुसार अजीजपुर उपकेंद्र से हरदोई जनपद के लिए भी 132 केवी लाइन निकाली गई है। हरदोई की 132 केवी लाइन भी चालू हो गई। यह लाइन श्रीमऊ (हरदोई) बिजली उपकेंद्र से जुड़कर वहां के शाहाबाद और रूपापुर क्षेत्र के करीब दो सौ गांवों तक बिजली पहुंचा रही है। यही नहीं, 220 केवी एचटी लाइन जनपद में बिजली संकट को दूर करने में भी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed