फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elders should write down their life experiences, a book will be published

Shahjahanpur News: जीवन के अनुभव लिखकर दें बुजुर्ग, प्रकाशित होगी किताब

Wed, 18 Dec 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Elders should write down their life experiences, a book will be published
संत कुमार विश्वकर्मा।
शाहजहांपुर। पेंशनर्स दिवस पर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान पेंशनधारकों ने कई समस्याओं को डीएम के सामने रखा, जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसी भी माध्यम से उनके प्रार्थना पत्र भिजवा दें, उसका निस्तारण गंभीरता से कराया जाएगा। पेंशनर का अनुभव एवं सहयोग लोगों को मिलना चाहिए। इसके लिए डीएम ने बुजुर्गों से कहा कि वे घरेलू नुस्खे, पुरानी बातें, प्रथाएं या उनके जीवन के जो भी अनुभव रहे हैं, वह लिखकर दें। उनके अनुभवों को आगे साझा करने के लिए उनके नाम से प्रशासन किताब छपवाएगा। यह भविष्य में अन्य लोगों के काम आएगी।
विज्ञापन

डीएम ने पेंशनर्स से घर में सब्जी उगाने के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपेक्षा की। बताया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में केंद्र बनाया गया है। 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक अपना आधार कार्ड ले जाकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद संबंधित विभाग की ओर से काफी लापरवाही बरती जाती है। काम में ढिलाई बरतने से पेंशनर्स को विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। हमारी समस्या का समाधान समय से किया जाए।
- उमेश चंद्र पाठक
-------

- पेंशनर्स को अपने कार्य के लिए विभाग के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका ध्यान रखा जाए। पेंशन से संबंधित समस्या का समाधान करने के लिए विभाग की ओर से विशेष ध्यान दिया जाए।
डॉ. सुरेश मिश्रा
-------

राजकीय मेडिकल कॉलेज में काफी भीड़ होती है। वरिष्ठजनों के लिए पुराने जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू कराई जाए। इससे उन्हें समय से इलाज मिलेगा। साथ ही भीड़ से भी वे बचेंगे।

- अनिल दीक्षित
------

- पेंशनर्स के वेतन भत्ते में लगाए जाते हैं। उसके लिए उनको विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। पेंशनर्स की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को विशेष ध्यान देना चाहिए।
- संतकुमार विश्वकर्मा

संत कुमार विश्वकर्मा।

संत कुमार विश्वकर्मा।

संत कुमार विश्वकर्मा।

संत कुमार विश्वकर्मा।

संत कुमार विश्वकर्मा।

संत कुमार विश्वकर्मा।

संत कुमार विश्वकर्मा।

संत कुमार विश्वकर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed