फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man travelling in e-rickshaw dies after colliding with truck, six injured

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा में सवार बुजुर्ग की मौत, छह घायल

Sat, 09 Aug 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly man travelling in e-rickshaw dies after colliding with truck, six injured
सिराजुद्दीन अंसारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : संवाद
बंडा। बिलसंडा मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पर सवार पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा क्षेत्र के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी 50 वर्षीय सिराजुद्दीन अंसारी की मौत हो गई। चालक समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बंडा के गांव पटना निवासी 55 वर्षीय ई-रिक्शा चालक जगरूप रक्षाबंधन पर शनिवार सुबह नौ बजे बिलसंडा से सवारी लेकर बंडा के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह बंडा-बिलसंडा मार्ग पर बीआर राइस मिल के पास पहुंचे।
विज्ञापन

तभी सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से जगरूप समेत ई-रिक्शा में बैठे पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा क्षेत्र के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी 50 वर्षीय सिराजुद्दीन अंसारी, बंडा के गांव कररा निवासी रजनीश की 28 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी, उसका 8 वर्षीय पुत्र आर्यन, उसके रिश्तेदार लखीमपुर खीरी जिले के थाना संसारपुर के गांव बिलईया निवासी 32 वर्षीय विजयपाल, उनकी 30 वर्षीय पत्नी ओमशक्ति, उनकी दो वर्षीय पुत्री अंशुमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के चालक ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने सिराजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विजयपाल व ई-रिक्शा चालक जगरूप की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सिराजुद्दीन की मौत से उनकी पत्नी फिरोजा बेगम, पुत्र इमरान, मुन्ना, अमान का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी विनीत चौधरी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
--
दो स्थानों पर टकराईं बाइक, सात घायल

पुवायां। दो सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। भाई-बहन को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गांव सुजानपुर निवासी सीताराम का 18 वर्षीय पुत्र सुखविंदर पुवायां से अपने घर जा रहा था। दिलीपपुर गांव के पास एक अन्य बाइक की टक्कर से सुखविंदर घायल हो गया। उसको पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। एक अन्य हादसे में बंडा के गांव बिहार रामनगर निवासी अनुभव मिश्रा बाइक से अपनी मां वेदकुमारी और बहन सौम्या मिश्रा को लेकर पुवायां के गांव जेबा जा रहा था। गांव मझिगवां से ररुआ रोड पर शंखापुर पुलिया के पास उसकी बाइक गांव ढकिया बुजुर्ग के साेनू की बाइक से टकरा गई। हादसे में अनुभव, वेदकुमारी, सौम्या और दूसरी बाइक सवार सोनू, सोनू की पत्नी अंजली देवी और दो वर्षीय पुत्र राघव घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा की एंबुलेंस से पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने अनुभव और सौम्या को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। संवाद
---

बाइक टकराने से दंपती और बच्ची घायल
पुवायां। दो बाइकें टकरा जाने से दंपती और उनकी पुत्री घायल हो गए। सिंधौली के गांव जमालपुर निवासी विद्यासागर शनिवार को अपनी पत्नी मंजू देवी और पुत्री काव्या के साथ बाइक से ससुराल लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव कैमी जा रहे थे। पुवायां मोहम्मदी रोड पर गांव सतवां बुजुर्ग मोड़ के पास उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में दंपती और बच्ची घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार मौके से चले गए। घायलों को 108 सेवा की एंबुलेंस से पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। संवाद
--
बाइक और ई-रिक्शा टकराने से तीन लोग घायल

पुवायां। पुवायां के मोहल्ला कमलबाग निवासी 22 वर्षीय केशव गुप्ता और प्रणव गुप्ता बाइक से कसबे में राखी बंधवाने बहन के घर जा रहे थे। तहसील रोड पर बाइक और ई-रिक्शा टकरा जाने से केशव, प्रणव और ई-रिक्शा चालक गांव नवाबपुर गंगा निवासी अनुज कुमार घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संवाद
--
सड़क हादसे में दंपती गंभीर घायल

खुटार। अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव नगरिया निवासी मदन कुमार अपनी पत्नी कुसुम देवी के साथ रक्षाबंधन पर बाइक से अपनी ससुराल खुटार के गांव दलीपपुर आए थे। कुसम ने भाइयों को राखी बांध दी और पति के साथ मामा के घर पुवायां के गांव मिलकिया जा रहीं थीं। खुटार-पुवायां रोड पर पर गोमती पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लग जाने से दंपती गंभीर घायल हो गए। 108 सेवा की एंबुलेंस से दोनों को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दंपती को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। संवाद
--
महिला को पीटकर बच्चे के साथ घर से निकाला

शाहजहांपुर। महिला थाने में मोहल्ला एमनजई की रहने वाली रिफअत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उनकी शादी दिल्ली के सुंदर नगरी के शारिक के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन दहेज को लेकर उसे परेशान करते थे। मारपीट करते थे। 27 जुलाई को सास-ससुर व पति ने मारपीट की। आरोप है कि एक दिन तक कमरे में बंद कर दिया। कुछ खाने-पीने को नहीं दिया। 29 जुलाई को घर से निकाल दिया। कहा कि 25 लाख रुपये व कार लेकर आओ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

--
मिठाई लेने जा रहे तीन लोग हादसे में घायल

सेहरामऊ दक्षिणी। हरदोई रोड पर मिर्गापुर गांव के पास शनिवार शाम हादसा हो गया। रक्षाबंधन पर मिठाई लेने बाइक से जा रहे तीन लोग कार की चपेट में आकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भिजवाया। तीनों का उपचार चल रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल हुए लोगों में उटाह गांव निवासी दुर्गेश, बादशाहनगर गांव निवासी परमजीत व साबेजपुर गांव निवासी दीपांशु हैं। संवाद

सिराजुद्दीन अंसारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सिराजुद्दीन अंसारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed