फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man going to sell vegetables in Roza Mandi dies in a road accident

Shahjahanpur News: रोजा मंडी में सब्जी बेचने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

Thu, 16 Oct 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Elderly man going to sell vegetables in Roza Mandi dies in a road accident
पंकज सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
रोजा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय अनवार खान की बृहस्पतिवार सुबह रोजा थाना क्षेत्र में मेजबान होटल के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शान मियां ने बताया कि पिता अनवार खान बृहस्पतिवार सुबह खेत से पालक लेकर बेचने के लिए साइकिल से रोजा मंडी जा रहे थे। जैसे ही पिता रोजा थाना क्षेत्र में मेजबान होटल के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शान ने बताया कि जब पिता वापस घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की गई। रोजा मंडी गए तो वहां हादसे की जानकारी हुई। तुरंत मौके पर गए। वहां पिता की क्षतिग्रस्त साइकिल पड़ी मिली। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज गए। देखा कि पिता की मौत हो चुकी थी। अनवार की मौत से उनकी पत्नी नियाज बानो, बेटा शान मियां, इरशाद, इस्लाम, बेटी चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ, यह पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डीसीएम की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार युवक ने दम तोड़ा
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के सिसीअर गांव निवासी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 38 वर्षीय पंकज सिंह की रोजा थाना क्षेत्र के दिउरिया गांव के पास डीसीएम की टक्कर लगने से मौत हो गई। उनके तहेरे भाई व अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। वह धान बेचने के लिए रोजा मंडी आ रहा था।
रामलड़ैते ने बताया कि बेटा पंकज सिंह बुधवार की रात गांव के कई लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से धान लेकर शाहजहांपुर की रोजा मंडी आ रहा था। आधी रात के बाद जैसे ही बेटा रोजा थाना क्षेत्र में मोहम्मदी रोड पर दिउरिया गांव के पास पहुंचा। तभी डीसीएम की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

साथ में गया उसका तहेरा भाई अवनीश, साथी वीरू व अन्य लोगों को भी चोटें आईं। पंकज दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत की खबर सुन पत्नी रजनी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गईं। बेटा रमन सिंह व बेटी ओमनी भी बिलख पड़े। रोजा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि डीसीएम कब्जे में ले ली गई है। चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

पंकज सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

पंकज सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed