फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies after being hit by a train

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Fri, 14 Nov 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a train
शाहजहांपुर पोस्टमॉर्टम हाउस पर गुमसुम बैठे मृतक सुशील के परिजन। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर के अमनपुर गौटिया गांव निवासी 60 वर्षीय सुशील कुमार की बृहस्पतिवार सुबह रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का शव को देख रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन


मृतक के बेटे दयाराम ने बताया कि पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह पिता ने चाय-नाश्ता किया। इसके बाद वह खेत पर लगी गन्ने की फसल देखने के लिए पैदल निकल गए। गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

खेत पर जा रहे ग्रामीणों से मिली सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंचकर परिजन शव को देखकर बिलख पड़े। दयाराम ने बताया कि पिता बीमार रहते थे। मानसिक रूप से कमजोर भी हो गए थे। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटे और चार बेटियां हैैं। सभी की शादी हाे चुकी है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है। इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed