फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man burnt alive in hut

Shahjahanpur News: झोंपड़ी में जिंदा जल गया बुजुर्ग

Sat, 29 Nov 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly man burnt alive in hut
कांट के अलियापुर गांव में जली झोपड़ी। स्रोत: जागरूक पाठक
कांट के अलियापुर गांव की घटना, गांव के लोग दौड़े, नहीं बचा पाए रामपाल को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांट (शाहजहांपुर)। गांव अलियापुर में झोंपड़ी में आग लगने से 60 वर्षीय रामपाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटें उठतीं देखकर लोगाें ने किसी तरह काबू पाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
खेतीबाड़ी करने वाले रामपाल टीबी से पीड़ित थे। कई महीने से बीमार होने के चलते उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। इसके चलते वह काफी ज्यादा कमजोर हो गए थे। क्षय रोग की वजह से मकान के बाहर झोंपड़ी डालकर रहते थे। शुक्रवार की रात करीब दस बजे झोंपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते झोंपड़ी आग की लपटों में घिर गई। कमजोर काया के चलते रामपाल उठ नहीं सके और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। लोगाें ने दौड़कर मिट्टी, पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बताते हैं कि सर्दी से बचने के लिए रामपाल झोंपड़ी के अंदर अंगीठी जला लेते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रधान ब्रजमोहन ने बताया कि रामपाल का बड़ा बेटा अनेश अपने परिवार के साथ रहता है। छोटा बेटा दिनेश दिव्यांग है। उनकी पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। सूचना पर इंस्पेक्टर राकेश मौर्या भी मौके पर पहुंचे। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed