{"_id":"67a901b681e18e310c0eb259","slug":"eight-percent-gst-should-be-imposed-on-electrical-appliances-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-137400-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली के उपकरणों पर आठ प्रतिशत की जाए जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली के उपकरणों पर आठ प्रतिशत की जाए जीएसटी
Mon, 10 Feb 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर इलेक्ट्रानिक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
शाहजहांपुर। इलेक्टि्रक एंड इलेक्टि्रानिक एसोसिशन के प्रांतीय अध्यक्ष अजय सक्सेना का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। व्यापारियों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया, साथ ही उन्हें आठ सूत्री मांग पत्र देकर समाधान की मांग की गई।
खिरनीबाग स्थित उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के महानगर कार्यालय पर आए प्रदेश अध्यक्ष को फूल माला पहनाए गए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराया जाएगा। इस बीच एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज टंडन ने ज्ञापन देकर बताया कि बिजली के सामान पर आठ प्रतिशत जीएसटी की दर की जाए। बैटरी पर अभी 28 प्रतिशत जीएसटी दर है। सोलर पैनल लगाने के चलते बैटरी की मांग बढ़ी है। इस पर 12 प्रतिशत जीएसटी की जाए। व्यापारियों को आयुष्मान कार्ड जारी करने, जीएसटी काउंसिल से जोड़ने, प्रत्येक शहर में भामाशाह भवन बनाने, ऑनलाइन व्यापार करने वालों पर अधिक कर लगाने अधिक राजस्व देने वाले व्यापारियों को सम्मानित करने की मांग की है। इस मौके पर व्यापारी नेता वेदप्रकाश गुप्ता, सचिन बाथम, विनोद सक्सेना, कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।