फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight miscreants were seen near the bank in Nahil, villagers opened fire

Shahjahanpur News: नाहिल में बैंक के पास दिखे आठ बदमाश, गांव वालों ने की फायरिंग

Sat, 09 Aug 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Eight miscreants were seen near the bank in Nahil, villagers opened fire
पुवायां। गांव नाहिल में शुक्रवार रात बैंक के पास एक मकान की छत पर आठ बदमाश देखे जाने का शोर मचने के बाद गांव के लोगों ने जमकर फायरिंग की। लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

नाहिल में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास विजय कुमार का मकान है। रात 11:30 बजे विजय के घर की छत पर आठ बदमाश देखे गए। शोर होने पर गांव के लोगों ने फायरिंग कर दी, लेकिन कोई बदमाश पकड़ में नहीं आ सका। यह भी पता नहीं लग सका कि बदमाश किधर गए हैं। फायरिंग के दौरान विजय के चाचा वेद गिरने से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव में 15 दिन से रात में चोर होने का शोर मच जाता है और फायरिंग होने लगती है। गांव के लोगों का आरोप है कि चोर आने की सूचना देने के बाद भी पुलिस गश्त करने नहीं जाती है। तीन दिन पूर्व भी चोर गांव के तीन घरों में घुसे थे, लेकिन जाग हो जाने के कारण चोरी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने अनुसार रात में ही यूपी-112 पर कई बार कॉल करने का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क बिजी होने के कारण सूचना नहीं दी जा सकी। शनिवार को गांव के लोगों ने थाना पुलिस को बदमाश देखे जाने की जानकारी दी।

थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि नाहिल क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। गांव के लोगों में बदमाश देखे जाने की चर्चा है, लेकिन कोई भी स्पष्ट रूप से कुछ बताने को तैयार नहीं है। कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed