{"_id":"60f871128ebc3e734e1ff98d","slug":"eid-shahjahanpur-news-bly4538844192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क में अमन और तरक्की की दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क में अमन और तरक्की की दुआ मांगी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को बकरीद पर घर में रहकर नमाज पढ़ते एक परिवार के लोग। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। पहले लोगों ने नमाज अदा की फिर बकरे की कुर्बानी दी। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया। ईदगाह में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
बुधवार सुबह सात बजे बड़ी ईदगाह पर नमाज अदा की गई। इस दौरान अल्लाह से मुल्क में अमन और तरक्की की दुआ की गई। शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने नमाज अदा कराई। बड़ी ईदगाह में एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय कुमार, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
छोटा ईदगाह, गदियाना ईदगाह, रामबाग ईदगाह, जामा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, टाउनहॉल, आवास विकास मस्जिद में नमाज पढ़ाई गई। मजार और पुरखों की कब्रों में लोगों ने गुलपोशी की। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ईदगाह में सिर्फ 50 लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिसंख्य लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। लोग मुबारकबाद देने के लिए एक-दूसरे के घर भी गए। सुबह से ही घरों में पकवान बनने शुरू हो गए थे। लोगों ने खातिरदारी कर मुंह मीठा कराया। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर सुबह से ही चलता रहा।
विज्ञापन
-
अल्लाह से कोरोना के खात्मे की दुआ
तिलहर। मौजमपुर ईदगाह में बुधवार सुबह छह बजे शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह उर्फ शद्दन मियां ने 50 लोगों को शासन की गाइड लाइन के अनुसार नमाज अदा कराई। इस अवसर पर लोगों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ की। इसी दौरान कांकड़ वाली मस्जिद में मौलाना अकील और नितगंजा मस्जिद पर मौलाना मसूद ने नमाज अदा कराई। चौहटिया बाजार मस्जिद में मौलाना सखावत हुसैन, चौक मस्जिद में हाफिज साहब, जंगल वाली मस्जिद में हाफिज मतीन, उमरपुर ईदगाह पर मौलाना जुबेर, कच्चा कटरा बड़ी मस्जिद पर हाफिज गुलाम रजा, बाजार मस्जिद में हाफिज इरमान ने ईद की नमाज अदा कराते हुए कोरोना खात्मा की दुआ की। नगर पालिका चेयरमैन हाजरा बेगम और उनके पति पूर्व चेयरमैन इमरान खान ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे, एसडीएम सुरेंद्र सिंह यादव और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
जैतीपुर। क्षेत्र का खेड़ा बझेड़ा ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के 50 लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। इस दौरान साधु खान, मुंशी खान, इकरार अहमद, साबिर अली, सलीम, बासित मंसूरी, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद इरफान, वसीम अली, फैजान आदि मौजूद रहे। संवाद