फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eid preparations started, markets started buzzing

ईद की तैयारी शुरू, गुलजार होने लगे बाजार

Thu, 28 Apr 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Eid preparations started, markets started buzzing
शाहजहांपुर के बहादुरगंज बाजार में कपड़ा खरीदती मुस्लिम महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रमजान-उल-मुबारक के महीने का अंतिम अशरा चल रहा है। बुधवार को 25वां रोजा भी मुकम्मल हो गया। ईद-उल-फितर का त्योहार नजदीक आने पर सिर्फ पांच दिन ही बचे हैं। ईद के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों में भीड़ उमड़ने के साथ ही खरीदारी ने भी तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन

30 रोजे के बाद आने वाले ईद के त्योहार का अपना अलग ही महत्व है। मुस्लिम समाज के लोग ईद को लेकर खासी तैयारी करते हैं। घर में त्योहार पर विशेष खान-पान के इंतजाम के साथ ही नए कपड़े भी बनते हैं। ईद की खुशियों को लेकर नई ड्रेस खरीदने के लिए महिलाओं और लड़कियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। नए कलेक्शन को युवा वर्ग पसंद कर रहा है। गर्मी के मौसम को देखते हुए ड्रेस को बनाया जा रहा। शहर के बहादुरगंज, मंडी, जलालनगर बजरिया, लाल इमली चौराहा स्थित दुकानों पर खरीदारों की भीड़ पहुंच रही है। ग्राहक लोकल और ब्रांडेड दोनों ही श्रेणियों के कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ों की डिमांड बढ़ी
15वें रोजे के बाद ही कपड़ों की बिक्री तेज हो गई थी। चूंकि, अब ईद के कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। इसके चलते टेलरों ने कपड़े सिलने से इनकार कर दिया। ऐसे में रेडीमेड कपड़ों की डिमांड़ बढ़ गई है। युवा पैंट-शर्ट और टी शर्ट पसंद कर रहे हैं। वहीं युवतियां भी सिले हुए सूट को खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलविदा की नमाज कल, तैयारियां शुरू हुई
रमजान मुबारक के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसलिए, वहां पर सफाई का दौर शुरू हो गया। लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की जा रही है। इसी तरह मस्जिदों में तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed