{"_id":"6907b44a970604c4000d049d","slug":"egg-seller-arrested-with-two-stolen-bikes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-156663-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चोरी की दो बाइकों के साथ अंडे बेचने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चोरी की दो बाइकों के साथ अंडे बेचने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुवायां में चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार गौरव। संवाद
पुवायां। पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ पुवायां के मोहल्ला कसभरा अस्तल निवासी गौरव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि पुवायां के मोहल्ला कसभरा मठिया निवासी प्रशांत अग्रवाल ने 10 अक्तूबर को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी तो 31 अक्तूबर की रात पुवायां के मोहल्ला आंबेडकरनगर के अवनीश सैनी की बाइक चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। एक नवंबर को सूचना मिली कि गौरव के घर चोरी की दोनों बाइकें खड़ीं हैं। सूचना पर गौरव के घर से बाइकें बरामद कर लीं गईं और गौरव को पकड़ लिया गया। मौके से पुरानी बाइकों के पार्ट्स भी बरामद किए गए।
पूछताछ में गौरव ने राधा बिहार कॉलोनी के मानू के साथ बाइकें चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपी ने कहा कि वह ठेले पर अंडे बेचता है। कुछ दिन पूर्व मोनू उसे मिला था और काम पर रखने की बात कही थी। उसने मोनू को काम पर रख लिया। बाद में मोनू ने उससे कहा कि अंडे बेचने से खर्च नहीं चलता है। मोनू ने कहा कि वह बाइक चोरी करता है, तो लालच में आकर वह भी मोनू के साथ बाइक चोरी करने लगा।