{"_id":"e6462d46789c1e256507796db306df26","slug":"educational-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म एक समान, सभी का करें आदर:अकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म एक समान, सभी का करें आदर:अकील
शाहजहांपुर
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएफ कॉलेज में रोवर्स और रेंजर्स के पांच दिवसीय कैंप के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को गांठ बंधन के साथ सेवाभाव और अनुशासन का महत्व भी समझाया गया।
बरेली-मुरादाबाद मंडल के स्काउट-गाइड कमिश्नर सुरेश तिवारी ने रोवर्स और रेंजर्स को गांठ बंधन और उनका उपयोग करना सिखाया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने कहा कि सभी धर्म एक समान हैं और सभी भाईचारा तथा सेवाभाव की ही प्रेरणा देते हैं, इसलिए हमें सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। हम सभी एक ही ईश्वर की संतान हैं। रोवर्स और रेंजर्स को अनुशासन में रहकर देश और समाज की एकता के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर रोवर्स इंचार्ज डॉ. फैयाज अहमद और रेंजर्स इंचार्ज डॉ. युक्ति माथुर ने संगठन और उसकी गतिविधियों संबंधी उपयोगी जानकारी दी।
वहीं, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर और जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन तथा ट्रेनर सुमित वाजपेयी ने कलर पार्टी, झंडा गीत, प्रार्थना आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर अजीत सिंह, बृजेश कुमार, दिव्या, रिंकी, श्वेता, एकता, ज्योति, तौसीफ आदि शिविरार्थियों का योगदान रहा।
एसएस कॉलेज में शुरू हुआ रोवर्स-रेंजर्स कैंप
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में रोवर्स एंड रेंजर्स का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने ध्वजारोहण कर किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मिश्र ने छात्र-छात्राओं को संगठन के आदर्श वाक्य ‘तैयार रहो’ के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन
कैंप में मुख्य प्रशिक्षक करुण पांडेय, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. शालीन कुमार सिंह, डॉ. रंजना प्रियदर्शिनी, डॉ. आलोक मिश्र आदि ने प्रशिक्षणार्थियों को उपयोगी जानकारी दी। रोवर्स प्रभारी डॉ. राजबहादुर यादव ने आभार जताया। कैंप में रजत वर्मा, अनु हितकारी, अरविंद कुमार, संध्या, गरिमा, व्याख्या, सानू, मनोज आदि का योगदान रहा।