{"_id":"e3245751b91601fd94c93826776efacb","slug":"educational-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट में 619 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट में 619 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
शाहजहांपुर
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की दूसरी कट ऑफ में आने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को 619 नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। इसके लिए लगाए गए काउंटरों पर नियुक्ति पत्र पाने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ जमा रही।
दूसरी चयन सूची में आए विभिन्न वर्गों के 1561 प्रशिक्षु शिक्षकाें को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाना था। इसके लिए डायट में पुरुषों के छह और महिलाओं के पांच काउंटर लगवाए गए थे। इन पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को लगाया गया था। शुक्रवार को 287 महिला और 332 पुरुष प्रशिक्षु शिक्षकाें को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान डायट प्राचार्य गजराज सिंह यादव, बीएसए, नगर शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी, राजेश चतुर्वेदी, आईपी सिंह, त्रिलोकीनाथ गंगवार, अविनाश दीक्षित, राजेश बाबू आदि मौजूद रहे।
डायट में आज भी बंटेंगे नियुक्ति पत्र
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को भी डायट में प्रशिक्षु शिक्षकाें को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा।