{"_id":"ccbf04f4a08f397422d6630b9e1164e1","slug":"education-quality-and-society-conference-held-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षा गुणवत्ता एवं समाज’ पर हुई गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षा गुणवत्ता एवं समाज’ पर हुई गोष्ठी
शाहजहांपुर
Updated Sun, 12 Apr 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक शिक्षक संघ की नगर कार्यकारिणी की ओर से ‘शिक्षा की गुणवत्ता एवं समाज’ पर हुई गोष्ठी किला स्थित नगर संसाधन केंद्र पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष के समक्ष शिक्षकों ने समस्याएं रखीं। साथ ही उन्हें निस्तारित कराने की मांग की।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि कोई भी समाज तब तक नहीं सुधरेगा, जब तक उस समाज के लोग शिक्षित नहीं होंगे। बोले कि शिक्षकों से शिक्षण कार्य से इतर काम नहीं लेना चाहिए। कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों का सम्मान कर रही है इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों से बदसलूकी न की जाए।
शिक्षक संघ के जिलामंत्री देवेश वाजपेयी ने कहा कि शिक्षक अपने मूल कार्य शिक्षण को मन लगाकर करें। शिक्षक संघ अन्य दायित्वों से मुक्त कराने के लिए प्रयासरत है। कहा कि शिक्षकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष इमरान सईद खां और नगर मंत्री संजय डोनाल्ड ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके जूनियर शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष सय्यद मंजूर हसन, राशिद हुसैन, परवेज आलम, लतीफ अहमद, कामिल, जियाउद्दीन अंसारी, शहनवाज, पूर्णिमा रस्तोगी, हसीब अली, तबस्सुम हयात आदि मौजूद रहे।