{"_id":"5979f51f4f1c1bd9588b4a23","slug":"education-dept-found-three-schools-in-one-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिसर में संचालित होते मिले तीन स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिसर में संचालित होते मिले तीन स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस को प्रीतम सिंह गर्ल्स हाईस्कूल में मिलीं गंभीर अनियमिताएं
स्कूल-कॉलेजों के निरीक्षण में डीआईओएस को बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिल रही हैं। इतना ही नहीं शिक्षा से खिलवाड़ करने वाले कुछ ऐसे शिक्षण संस्थान भी पकड़ में आ रहे हैं, जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। ऐसे स्कूल संचालक अभिभावकों की आंखों में धूल झोककर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। बंडा क्षेत्र में एक ऐसा ही कॉलेज डीआईओएस को मिला, जिसमें एक ही भवन में तीन स्कूल संचालित हो रहे थे। इनमें कोई भी स्कूल मानक और मान्यता की शर्तों को पूरा नहीं कर रहा है। स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने बताया कि उन्होंनेे बंडा क्षेत्र में प्रीतम सिंह गर्ल्स हाईस्कूल का निरीक्षण किया तो इसी स्कूल परिसर में तीन शिक्षण संस्थाएं संचालित मिलीं। इसमें लोटस पब्लिक स्कूल और प्राथमिक स्कूल संचालित किया जा रहा था, जो अवैधानिक है। प्रीतम सिंह गर्ल्स हाईस्कूल को कक्षा छह से दस तक की मान्यता है, लेकिन इसमें कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं भी लगाई जा रही थीं। स्कूल की ओर से ऑनलाइन आवेदन में 14 कमरे दर्शाए गए, जबकि निरीक्षण के समय 12 कक्ष ही मिले, जो मानक की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे हैं। पंजीकरण के सापेक्ष छात्र उपस्थिति भी काफी कम थी। इससे नामांकन फर्जी प्रतीत हो रहा है। इतना ही नहीं, स्कूल में शिक्षा का स्तर भी काफी खराब पाया गया। डीआईओएस ने कहा कि स्कूल प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है, यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो विभागीय कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य स्कूल-कॉलेजों का भी निरीक्षण किया, जिसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक पाईं।