फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ECCE educator recruitment cancelled, process to be started afresh

Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती निरस्त, अब नए सिरे से होगी प्रक्रिया

Thu, 20 Nov 2025 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
ECCE educator recruitment cancelled, process to be started afresh
शाहजहांपुर। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई (अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। अब नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों ने मेरिट का नजरअंदाज कर भर्ती करने का आरोप लगाया था। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ईसीसीई एजुकेटर के 168 पदों के लिए जिला सेवायोजन पोर्टल पर 5668 आवेदन आए थे। इसमें शाहजहांपुर के अलावा हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, लखीमपुर समेत कई जिलों के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कार्यदायी एजेंसी ने प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची बनाई थी। प्रशासन ने उस मेरिट सूची को वायरल किया तो अभ्यर्थी दंग रह गए।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख जांचने के लिए विकास भवन बुलाया गया था। यहां पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने मेरिट को नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप था कि कम अंक वालों को चयनित कर लिया गया है। इसके बाद सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने अभ्यर्थियों से बातचीत की और प्रत्यावेदन देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

361 अभ्यर्थियों ने अपने प्रत्यावेदन दिए। प्रशासन की ओर से कार्यदायी एजेंसी को नोटिस जारी किए गए। मेरिट बनाने में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा इस वर्ष के लिए भी 160 पदों पर भर्ती की जानी है। उसका टेंडर भी किया जाएगा। बंडा में आयोजित चौपाल में डीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है।

सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि 168 पदों के लिए की गई भर्ती को रद्द कर दिया गया है। संबंधित एजेंसी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एजुकेटर पद के लिए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। मेरिट से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed