फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E-rickshaw riders put a woman with chains on her legs on Hardoi bypass

Shahjahanpur News: पैरों में जंजीर बंधी महिला को हरदोई बाइपास पर डाल गए ई-रिक्शा सवार

Mon, 06 May 2024 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 06 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw riders put a woman with chains on her legs on Hardoi bypass
भावलखेड़ा। हरदोई बाइपास चौराहे पर एक महिला घायल अवस्था में करीब तीन घंटों तक पड़ी रही। महिला के पैरों में लोहे की जंजीर से बंधे थे। जंजीर में ताला जड़ा हुआ था। पहले सिपाहियों ने उसे सड़क किनारे कर दिया। बाद में महिला कांस्टेबल उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज चली गईं।
विज्ञापन



रविवार को हरदोई बाइपास चौराहे पर एक महिला पड़ी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा से दो व्यक्ति आए और उसे वहां डाल कर चले गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दो सिपाही आए और महिला को सड़क के किनारे लिटा दिया। शाम करीब 6:30 बजे जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो थाना रामचंद्र मिशन से दो महिला कांस्टेबल आईं। सिपाही महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गईं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरसी मिशन चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है। पूछताछ में अपना नाम और घर का पता नहीं बता सकी है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। उसके बारे में जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed