{"_id":"69400073e1e020f6b001d897","slug":"e-rickshaw-overturned-after-being-hit-by-a-truck-and-bike-collided-with-a-school-bus-due-to-fog-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण हुए हादसे: शाहजहांपुर में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, स्कूल बस से टकरा गई बाइक, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण हुए हादसे: शाहजहांपुर में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, स्कूल बस से टकरा गई बाइक, सात घायल
Mon, 15 Dec 2025 06:05 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Dec 2025 06:05 PM IST
सार
शाहजहांपुर जिले में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर कोहरे के कारण हादसे हुए। जिससे किशोरी समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जिले में घने कोहरे के दौरान सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बालिका और किशोरी समेत सात लोग घायल हो गए। जलालाबाद क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया और बंडा-देवकली मार्ग पर एक बाइक सवार सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गया। ई-रिक्शा पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को जलालाबाद सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के चौक मनोरथपुर के जितिन अपने ई-रिक्शा से सुबह करीब आठ बजे गांव के ही अनुराग, अनिल सिंह की पुत्री लक्ष्मी, और सुदामा की बेटी दीपा को लेकर जलालाबाद आ रहे थे। रास्ते में अकाखेड़ा गांव के राजीव और महारम भी जलालाबाद आने के लिए ई-रिक्शा पर बैठ लिए। बुधुआना मार्ग पर ई-रिक्शा सरायसाधौ के पास पहुंचा था। इसी दौरान सामने से आ रहा ट्रक ई-रिक्शा से टकरा गया।
विज्ञापन
टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गया और उस पर सवार लोग घायल हो गए। इस बीच, ट्रक को मौके पर छोड़कर उसका चलक भाग गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से राजीव और लक्ष्मी देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
स्कूल बस से टकराई बाइक
देवकली गांव के संजीव वाजपेयी बंडा के कृष्णानंद इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। रोजाना की तरह वह सोमवार को सुबह करीब नौ बजे बाइक से कॉलेज जाने के लिए घर से निकले। उस वक्त घना कोहरा छाया हुआ था। रास्ते में नारायनपुर गंगा गांव के पास कोहरे की वजह से वह सामने से आ रही स्कूल बस देख नहीं सके और उससे उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है।