फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E-rickshaw full of devotees overturns, children and women injured

Shahjahanpur News: श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, बच्चे-महिलाएं घायल

Mon, 06 May 2024 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 06 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw full of devotees overturns, children and women injured
तिलहर में स्टेट बैंक के समीप सड़क पर पलटे हुए ई रिक्शे में दवे लोगों को निकालते लोग। संवाद
तिलहर। बिरिया बाबा मेले से श्रद्धालुओं को घर वापस ले जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। रिक्शे में दबकर छह श्रद्धालु घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन



रविवार को क्षेत्र के गांव रटा की महिलाएं और बच्चे गांव के ही ई-रिक्शा से तिलहर स्थित बिरिया बाबा मेले में आए थे। दोपहर के बाद सभी लोग परिवार सहित घर वापस जा रहे थे। स्टेट बैंक के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसमें बच्चे और महिलाएं दब गए। तत्काल लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए भेज दिया। गांव की रिंकी ने बताया कि इस दुर्घटना में गांव की रामवती, पूजा, सुरभि सहित छह श्रद्धालु घायल हो गए थे। प्राइवेट चिकित्सक से इलाज लेने के बाद सभी घर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed