{"_id":"673f9d2ec498d43f660e2f45","slug":"e-buses-damaged-in-flood-will-be-repaired-for-rs-80-lakh-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-131726-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 80 लाख रुपये में ठीक होंगी बाढ़ में खराब हुईं ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 80 लाख रुपये में ठीक होंगी बाढ़ में खराब हुईं ई-बसें
Fri, 22 Nov 2024 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाढ़ में खराब हुईं छह ई-बसें अब तक सही नहीं हो सकी हैं। बैटरी व अन्य पार्ट्स बदलने के लिए 80 लाख रुपये लगेंगे, लेकिन बीमा कंपनी धनराशि की स्वीकृति नहीं दे रही है।
सिटी बस ट्रांसपोर्ट के माध्यम से शहर से गांव तक 25 ई-बसों का परिचालन किया जाता था। इस वर्ष ही जुलाई में बाढ़ आने पर आठ ई-बसें खराब हो गई थीं। इनमें से दो को बाद में ठीक कर लिया गया, लेकिन छह ई-बसें अभी तक सही नहीं हो सकी हैं। इनमें बैटरी के साथ ही कुछ और पार्ट्स भी बदले जाने हैं। इसमें 80 लाख रुपये का खर्च आएगा। यह खर्च बीमा कंपनी के माध्यम से प्राप्त होना है, लेकिन इतनी बड़ी धनराशि होने के चलते बीमा कंपनी ने स्वीकृति नहीं दी है।
ऐसे में खराब पड़ी ई-बसों का परिचालन नहीं हो पा रहा है। पिछले दिनों डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने छह ई-बसों का परिचालन बरेली मोड़ से बस अड्डा तक करने के निर्देश दिए हैं। संचालन प्रबंधक संदीप लाहा ने बताया कि खराब ई-बसों को सही कराने के लिए बीमा कंपनी से धनराशि स्वीकृत होने का इंतजार किया जा रहा है। एक दिसंबर से बरेली मोड़ से रोडवेज बस अड्डे तक कम से कम दो ई-बसों को चलवाने के प्रयास किए जाएंगे।