फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dumper driver broke 12 poles of high tension power line

Shahjahanpur News: डंपर चालक ने तोड़ डाले हाईटेंशन बिजली लाइन के 12 पोल

Sun, 02 Jul 2023 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver broke 12 poles of high tension power line
खुटार में डंपर से टूटा बिजली पोल और लाइन
- टला बड़ा हादसा, बिजली होती तो चली जाती कई किसानों और श्रमिकों की जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। हाईवे बाईपास पर मिट्टी डाल रहे एक डंपर चालक ने बिना बूम डाउन किए डंपर को दौड़ा दिया। इससे डंपर की बाॅडी हाईटेंशन लाइन के तारों में फंस गई और 12 बिजली के पोल टूट कर गिर गए। घटना के समय बिजली सप्लाई बंद होने से बड़ा हादसा टल गया।

लखनऊ-पलिया हाईवे का शाहजहांपुर से खुटार के बीच का हिस्सा निर्माणाधीन है। खुटार में बाईपास भी बन रहा है। बाईपास ऊंचा बनाने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। शनिवार दोपहर एक डंपर चालक ने मिट्टी गिरा दी और प्रेशर से डंपर की बाॅडी को डाउन किए बिना ही डंपर को दौड़ा दिया। डंपर की केबिन से काफी ऊंची बाॅडी रास्ते में हाईटेंशन बिजली लाइन में फंस गई। लाइन में खिंचाव पड़ते ही बिजली के 12 पोल टूट कर गिर गए।
विज्ञापन


पोल टूटने से खुटार के बिजली उप केंद्र से सिल्हुआ, टोंडरपुर गई लाइन टूट गई। सूचना पाकर लाइनमैन सतीश और कई बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचे तो ट्रक चालक झगड़े पर अमादा हो गया। जानकारी पाकर मिट्टी ठेकेदार भी मौके पर पहुंचे और डंपर चालक को फटकार लगाई। चालक डंपर लेकर मौके से चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
कुछ मिनट पहले ही बंद हुई थी सप्लाई, जा सकती थी कई लोगों की जान

बिजली पोल टूटने से कुछ मिनट पहले ही बिजली सप्लाई बंद की गई थी। लाइनमैन सतीश कुमार के अनुसार एक सिख फार्मर ने बिजली को लेकर अपनी कुछ समस्या बताई थी। उसे सही करने के लिए उन्होंने शटडाउन लिया था। कुछ मिनट बाद ही पोल और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस समय धान की रोपाई का सीजन चल रहा है। खेतों में तमाम किसान और श्रमिक काम पर रहते हैं। बिजली के पोल खेतों से होकर निकले हैं। खेतों में पानी भरा हुआ है। बिजली सप्लाई चलने के दौरान पोल और लाइन टूट जाती तो करंट से कई लोगों की जान जा सकती थी। पोल और तार अचानक खेतों में गिरने पर श्रमिक और किसान मौके से भाग निकले।

--------------

बिजली निगम को दो लाख रुपये का नुकसान

हाईटेंशन लाइन के 12 पोल टूट जाने और लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली विभाग को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टोडरपुर और सिल्हुआ की क्षतिग्रस्त लाइन को मलिका की लाइन से जोड़कर बिजली सप्लाई सुचारू कर दी गई है। टूटी लाइन को सही होने में दो दिन का समय लगेगा।


-
पोल और तार टूटने के समय बिजली सप्लाई चल रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कई लोगों की जान जा सकती थी। विभाग को दो लाख का नुकसान हो गया है। कार्रवाई कराई जाएगी।

- जेपी भगत, जेई विद्युत उपकेंद्र खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed