{"_id":"625f07902fc7491a887f3c50","slug":"dug-abandoned-road-built-two-years-ago-shahjahanpur-news-bly4820539164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पहले बनी लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर तिराहा तक की सड़क खोद कर छोड़ दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल पहले बनी लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर तिराहा तक की सड़क खोद कर छोड़ दी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में लाल इमली चौराहा के पास पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़क पर पड़े पत्थर
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। महज दो साल पहले लाखों रुपये की लागत से बनी लाल इमली चौराहे से सुभाषनगर तिराहे तक की सड़क को पाइप लाइन डालने के लिए खोदकर डाल दिया गया। शहर का व्यस्त मार्ग होने के कारण दिनभर लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। वहीं खोदाई से निकली मिट्टी उड़ते रहने से आसपास के लोगों और राहगीरों को खासी दिक्कत हो रही है। यह परेशानी शहर के लोगों के लिए नई नहीं है। हर बार सड़क खोदाई के बाद लोगों को हफ्तों ऐसी परेशानी झेलनी पड़ती है।
लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर तिराहा की ओर जाने वाली इस रोड का निर्माण साल 2019-20 में करवाया था, जिसमें 14 लाख, 43 हजार, 250 रुपये की लागत आई थी। नगर निगम की ओर से पहले इस सड़क का चौड़ीकरण करवाया गया, फिर नाला निर्माण हुआ और उसके बाद दिन-रात लगकर सड़क बनवाई गई। इससे न सिर्फ इस मार्ग पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिली, शहर से बरेली मोड़, नगरिया मोड और शहबाजनगर जाने के लिए रास्ता भी सुगम हो गया। इसी तरह से शहर में अन्य सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण काम किया जा रहा है।
दूसरी ओर अमृत योजना के तहत जलापूर्ति तथा जलभराव और गंदगी की समस्या से छुटकारा दिलाने के नाम पर सीवर लाइन की पाइप डालने को नई बनी सड़कों को खोदा जा रहा है। इसमें लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर नगर तिराहा की ओर जाने वाली सड़क भी शामिल है। इस सड़क के एक किनारे को करीब आठ दिन पहले जेसीबी से खोदा गया था, उसके बाद पाइप लाइन डाली गई। इसके बाद ऐसे ही मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही। इसका खामियाजा राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दिनभर उड़ती रहती है धूल
एक सप्ताह से अधिक का समय हो गया है, जब सड़क खोदी गई थी। पाइप लाइन डालने के बाद तुरंत इसको ठीक करना चाहिए था। ऐसा नहीं हुआ। दिनभर धूल उड़ती रहती है और दुकानदारों को परेशानी होती है। - मुन्ना
ट्रैफिक हो जाता जाम
सड़क खोदे जाने से राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है तो वाहन चालकों की भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क खोदी हुई होने के कारण वाहन आसानी से नहीं निकल पाते और दिन में कई बार जाम लग जाता है। - जुबैर
पानी छिड़कना पड़ता है
पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदने के बाद उसको ठीक करने का काम भी ठेकेदार का होता है। ऐसा नहीं होने से दुकानदारों को दिन भर धूल फांकनी पड़ रही है। मजबूरन कई बार खुद पानी छिड़काव करना पड़ता है। - रेहान
पैसा किया जा रहा बर्बाद
बनी-बनाई सड़कों को खोदना, जनता के पैसों की बर्बादी करना ही है। सड़क बनने से पहले ही पाइप लाइन आदि डालने का काम होना चाहिए। अगर नहीं होता है तो पाइप लाइन डालने के बाद सड़क का निर्माण तुरंत कराएं। - करण
- 14 लाख, 43 हजार, 250 रुपये की लागत से लाल इमली चौराहा से सुभाष तिराहा तक सड़क बनी थी। अब जल निगम की ओर से जलापूर्ति तथा सीवर के लिए पाइप लाइन डलवाने का काम हो रहा है। इसके लिए सड़क को खोदना ही पड़ेगा, लेकिन ठीक कराने कि जिम्मेदारी भी जल निगम की है। - आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर निगम
जलापूर्ति और सीवर लाइन डालने का कार्य पूरे शहर में करवाया जा रहा है। ठेकेदार को स्पष्ट लिखित अनुबंध किया गया था कि पाइप लाइन बिछ जाने के बाद सीसी रोड को दुरुस्त किया जाएगा। ठेकेदार को आदेश भी दिया गया था। पाइप लाइन बिछ गई है, जल्द ही सड़क ठीक करवा दी जाएगी। - सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम

शाहजहांपुर में लाल इमली चौराहा के पास पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़क पर निकला लोहे का पाइप- फोटो : SHAHJAHANPUR