फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to strong sunlight and hot wind, the mercury rose by 2.8 degrees

Shahjahanpur News: तेज धूप और गर्म हवा चलने से पारा 2.8 डिग्री उछला

Thu, 03 Apr 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Due to strong sunlight and hot wind, the mercury rose by 2.8 degrees
गर्रा नदी डैम में गर्मी में नहाता युवक। संवाद
शाहजहांपुर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई, जबकि तेज धूप और गर्म हवा चलने से अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री का उछाल आया है। मौसम विभाग के मुताबिक हल्के बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार रात में हवा में आर्द्रता 72 प्रतिशत थी। नमी होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। दिन में तेज धूप निकली और गर्म हवा चली, जिससे आर्द्रता घटकर 14 प्रतिशत रह गई। इसी वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि वायुदाब दो मिलीबार गिरा हुआ है। इससे हल्के बादल रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed