फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to storm and rain, electricity was lost for several hours from the city to the countryside

Shahjahanpur News: आंधी-बारिश से शहर से देहात तक कई घंटे गुल रही बिजली

Tue, 09 May 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 09 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Due to storm and rain, electricity was lost for several hours from the city to the countryside
शाहजहांपुर। आंधी-बारिश से जिले भर में बिजली नेटवर्क अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवा के चलते निगोही रोड स्थित उपकेंद्र से जुड़े इलाके में पोल गिरने से आपूर्ति बंद हो गई। आधी रात के बाद बिजली आई। दूसरी तरफ मिर्जापुर में 16 घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार को आंधी और बारिश के दौरान निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर का ढाका ताल के पास लगा खंभा गिर गया। शाम करीब चार बजे आंधी-बारिश बंद होने पर नया खंभा लगाने का काम शुरू हुआ। लगातार चलने की वजह से इन्वर्टर भी डाउन हो गए। बिजली न आने से सबमर्सिबल और मोटर न चलने से पानी का भी संकट हो गया। देर रात तक बिजली न आने से लोग सो नहीं सके।
विज्ञापन

--------
मिर्जापुर में 16 घंटे परेशान रहे लोग
मिर्जापुर। तेज आंधी और बारिश के चलते रविवार देर रात गुल हुई बिजली सोमवार शाम करीब चार बजे आ सकी। लगभग 16 घंटे बिजली गुल रहने से सबमर्सिबल के सहारे पेयजल की सुविधा उठा रहे परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। लगातार लगभग 16 घंटे बिजली गुल रहने से मोबाइल चार्जिंग की समस्या भी रही। लघु उद्योग धंधे भी बंद रहे। विद्युत निगम के अधिकारियों से सप्लाई बंद होने की जानकारी करने पर वे लोकल फाल्ट बताकर शीघ्र आपूर्ति सुचारू होने का आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed