फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to scuffle, doctors did not work in the trauma center for two and a half hours

Shahjahanpur News: हाथापाई करने पर ढाई घंटे तक डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर में नहीं किया काम

Thu, 05 Dec 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Due to scuffle, doctors did not work in the trauma center for two and a half hours
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मंगलवार की रात डॉक्टर से हाथापाई होने के बाद ढाई घंटे तक मरीजों का उपचार नहीं हो सका। स्टाफ के कामकाज ठप करने के चलते मरीज परेशान हो गए। इस बीच माफी मांगने पर डॉक्टरों ने तहरीर देने से इन्कार करते हुए मरीजों को देखना शुरू किया। हालांकि, पुलिस ने तीन आरोपियाें का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 11 बजे पांच लोग इमरजेंसी में आए और कैंट में दुर्घटना होने की जानकारी दी। मरीज का नाम पंकज बताया था। कुछ देर के बाद 108 एंबुलेंस से मरीज को लाया गया। डॉक्टर के मरीज देखने पर तीमारदार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर द्वारा मरीज से सवाल पूछने पर लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर डॉक्टर मेराज आलम आ गए। उन्होंने वीडियो बनाने का विरोध किया। कैमरा बंद करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद डॉ. मेराज के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इससे नाराज डॉक्टरों और स्टाफ ने इमरजेंसी में काम बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सदर इंस्पेक्टर राजीव तोमर मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों व दूसरे पक्ष से पूछताछ की। हमला करने के विरोध में स्टाफ के काम नहीं करने से मरीज परेशान हो गए। डॉक्टरों ने कहा कि वे सिर्फ गंभीर रोगियों को उपचार करेंगे। इस बीच प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार के पास भी सूचना पहुंची। उनकी सीओ सिटी पंकज पंत से बात हुई। हमलावर पक्ष के तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने माफी मांगी तो डॉक्टर ने तहरीर देने मना कर दिया। थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed