{"_id":"690658d250f485e26200e876","slug":"due-to-rain-potholes-have-appeared-again-on-the-azizganj-chauhanpur-road-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156536-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश से अजीजगंज-चाैहनापुर मार्ग पर फिर उभर आए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश से अजीजगंज-चाैहनापुर मार्ग पर फिर उभर आए गड्ढे
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अजीजगंज-चौहनापुर मार्ग पर हुआ गड्ढा। संवाद
- फोटो : जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे शिक्षक संगठन के पदाधिकारी। स्त्रोत: स्वयं।
कुर्रियाकलां। बारिश से अजीजगंज-चौहनापुर मार्ग पर फिर कई जगह गड्ढों के घाव उभर आए हैं। कहीं बजरी-कोलतार की ऊपरी परत उखड़ जाने से गड्ढे हो गए हैं तो कहीं पर मिट्टी दबने से सड़क धंस गई है। बरसात थमे एक माह बीत जाने पर भी मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। अजीजगंज से चौहनापुर, कुर्रियाकलां और कांट होकर मदनापुर तक 61 किमी लंबे इस मार्ग का बमुश्किल डेढ़ साल पहले ही करीब 167 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण कराया गया था।
यह मार्ग करीब छह माह तक सही सलामत रह सका। गत वर्ष जुलाई में गर्रा में आई भीषण बाढ़ के दौरान यह मार्ग अजीजगंज से चौहनापुर तक कई जगह कट गया। चांदापुर समेत कई स्थानों पर सड़क की पटरी और एक लेन का आधा हिस्सा बाढ़ में कटकर बह गया। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के मुख्यमंत्री के अभियान के तहत सड़क की कामचलाऊ मरम्मत करा दी गई। यही वजह रही कि इस वर्ष बारिश में सड़क की दशा फिर से खराब हो गई।
मार्ग पर चौहनापुर और खिरियाहीर के पास एक लेन के बीच काफी गहरा गड्ढा हो गया। ऊपर से वाहन निकलने से गड्ढे के पत्थर भी मार्ग पर छितरा रहे हैं। गड्ढे का आकार बढ़ जाने से कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। यही नहीं, जहां कही बजरी-कोलतार से गड्ढे भरे गए थे, वहां भी वाहनों के भारी दबाव एवं बारिश से सड़क उखड़ने के साथ गड्ढे उभरने लगे हैं। क्षेत्रवासियों ने मार्ग की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने के साथ गर्रा से कटान वाले हिस्सो में मार्ग के किनारे पत्थर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
--
बारिश के कारण कार्य नहीं हो सका था। अब पैचवर्क का कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क को जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
- रथिन सिन्हा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक

शाहजहांपुर में अजीजगंज-चौहनापुर मार्ग पर हुआ गड्ढा। संवाद- फोटो : जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे शिक्षक संगठन के पदाधिकारी। स्त्रोत: स्वयं।