फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to fault in 33 KV line, power supply of Kant was disrupted for eight hours.

Shahjahanpur News: 33 केवी लाइन में फाल्ट से आठ घंटे गुल रही कांट की बिजली आपूर्ति

Fri, 15 Sep 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Due to fault in 33 KV line, power supply of Kant was disrupted for eight hours.
कांट में बिजली की आपूर्ति को सही करते कर्मचारी। स्त्रोत-बिजली निगम
शाहजहांपुर/कांट। बारिश और तेज हवा के चलते कांट की बिजली के फ्यूज बुधवार शाम को उड़ गए। 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के बाद आठ घंटे तक बिजली गुल रही। इधर, शहरी क्षेत्र में तीन घंटे तक टेलीफोन एक्सचेंज फीडर बंद रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

कांट को आने वाली 33 केवी लाइन बुधवार शाम करीब छह बजे ब्रेक डाउन हो गई। इसके चलते पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद नगर पंचायत की चेयरमैन मुनारा बेगम के बेटे रईस मियां ने अवर अभियंता रामेश्वर दयाल को साथ में लेकर गश्त शुरू कराई। खेतों से होकर गुजरी लाइन में एक-एक पाेल को चेक किया। उसके बाद वलीपुर के पास लाइन में फाल्ट मिल गया। रात करीब 12 बजे बिजली की आपूर्ति को बहाल कराया सका।
विज्ञापन


पेड़ गिरने से तीन घंटे बंद रही बिजली
बृहस्पतिवार को तारीन टिकली में लीड कॉन्वेंट स्कूल के पास पेड़ लाइन पर गिर गया। इसके चलते बहादुरगंज उपकेंद्र का टेलीफोन एक्सचेंज फीडर ठप हो गया। पेड़ की लकड़ी को हटाकर सप्लाई बहाल कराई गई। करीब तीन घंटे तक लोग बिजली के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 केवी लाइन को कराया ठीक
बारिश के दौरान पुवायां रोड पैना ट्रांसमिशन से गोविंदगंज को आने वाली 33 केवी लाइन का पोल गिर गया था। उपकेंद्र की सप्लाई को इंटरकनेक्ट सिस्टम से जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया गया था। बृहस्पतिवार को खंभा को ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed