फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to drizzle accompanied by strong winds, the maximum temperature dropped by 4.8 degrees

Shahjahanpur News: तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से अधिकतम पारा 4.8 डिग्री लुढ़का

Mon, 16 Jun 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Due to drizzle accompanied by strong winds, the maximum temperature dropped by 4.8 degrees
रविवार सुबह शहर में छाए बादल। संवाद
शाहजहांपुर। अचानक रविवार तड़के मौसम में बदलाव आया और तेज रफ्तार से हवा चलने लगी। कुछ देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन में बादल छाए रहने से अधिकतम पारा चार डिग्री से अधिक लुढ़क गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान और उमस में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह 2.8 मिमी बारिश हुई। हवा 40 से 50 किमी की रफ्तार से चली। इससे मौसम बदलाव आया। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब नौ मिलीबार गिरा हुआ है। इससे सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान में साथ उमस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आम की फसल को हल्का नुकसान, अन्य फसलों को फायदा
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि तेज हवा चलने से आम की फसलों को हल्का नुकसान हुआ है। आम का तना मजबूत होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। गन्ना, मक्का, मूंग और उर्द व अन्य सब्जियों को बारिश होने से फायदा है। इससे खेत में नमी होे जाएगी। किसानों को सिंचाई कम करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed