{"_id":"5d62e1148ebc3e01665e2993","slug":"dubne-se-maut-shahjahanpur-news-bly3736540196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्रा और बरसाती नाले में नहाते समय किशोर सहित दो डूबे,शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्रा और बरसाती नाले में नहाते समय किशोर सहित दो डूबे,शव बरामद
विज्ञापन
तिलहर/ददरौल। रविवार को साथियों के साथ बकरी चराने गया किशोर की बरसाती नाले में नहाते समय डूब गया। उधर, भैंस चराने गए युवक की गर्रा नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों के शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना मीरानपुर कटरा के गांव कबरा हुसैनपुर निवासी शैलेश कुमार का 14 वर्षीय पुत्र अंशुल गांव के अन्य बच्चों के साथ बकरी चराने घर से गया था। बताते हैं कि बारिश होने के दौरान ही वह अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर बह रहे नाले में नहाने लगा। गहराई अधिक होने पर अंशुल डूब गया। अंशुल के डूबते ही बच्चे घबरा गए। बच्चों ने जाकर तत्काल अंशुल के परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। किसी प्रकार अंशुल को परिजनों ने बाहर निकाला और उसे लेकर तिलहर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सक करन सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार अंशुल कश्यप दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। मृतक के पिता शैलेश कुमार होमगार्ड ंहैं।
उधर, थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव ऊधौपारा निवासी बेचेलाल का 35 वर्षीय पुत्र रामदास शनिवार को भैंस चराने नदी के पार गया था। देर शाम को भैंस व अन्य जानवर घर लौट गए, लेकिन रामदास घर नहीं लौटा। इस पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार शाम करीब पांच बजे गांव के रघुवीर ने उसका शव कारी नौसारा के पास नदी में उतराता देखा, तब परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर रामचंद्र मिशन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी लेने के साथ ही शव को बाहर निकलवाया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी राजबेटी का रो-रोकर बुरा हाल है उसके सामने दो मासूम बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी अकेले आ गई है।