फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drizzle and strong winds during the day, cold knocked

Shahjahanpur News: बूंदाबांदी और दिन में चली तेज हवा, ठंड ने दी दस्तक

Wed, 29 Oct 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Drizzle and strong winds during the day, cold knocked
शाहजहांपुर। दिन में सामान्य से तेज हवा चलने और बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम हो गया। इससे दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ। दिन में लोगों ने पंखे बंद कर दिए। गर्म कपड़े भी निकाल लिए। मौसम में बदलाव के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार रात 2.6 एमएम बारिश हुई। सुबह बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। मंगलवार को दोपहर में सामान्य तेज ठंडी हवा चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। यह सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का पारा गिरने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब नाै मिलीबार गिरा हुआ है। उत्तरी हवा चल रही है। आर्द्रता 85 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई। हल्के बादल रहने के साथ तापमान में गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed