फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drain cleaned, area residents got relief

Shahjahanpur News: नाले की सफाई कराई, क्षेत्रवासियों को मिली राहत

Sat, 25 May 2024 04:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 25 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Drain cleaned, area residents got relief
अमर उजाला के 23 मई के अंक में प्रका​शित खबर। संवाद
अल्हागंज। आदर्श नगर पंचायत के दो वार्डों में नाले का पानी सड़क पर बहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को नाले में जमा कचरे को निकलवाकर व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

वार्ड पीरगंज व ब्रह्मनान के बीच गली में नाले में कचरा जमा होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। इससे मोहल्लेवासियों के साथ राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। 23 मई के अंक में अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने सफाईकर्मियों को नाला साफ करने के निर्देश दिए। सफाईकर्मियों ने शुक्रवार को नाले में जमा कचरा साफ कर दिया। पानी निकास होने से सड़क पर पानी भरने की समस्या खत्म हो गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने बताया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद नगर में बड़े नाले के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे नाले-नालियों से निकलने वाले गंदे पानी की समस्या खत्म हो जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed