फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dr. Sudhir gupta mlc candidate

भाजपा ने सुधीर गुप्ता को बनाया विधान परिषद प्रत्याशी

Mon, 21 Mar 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sudhir gupta mlc candidate
डॉ. सुधीर गुप्ता, पुवायां (शाहजहांपुर पीलीभीत से भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी) - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। भाजपा ने पीलीभीत शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकरण (एमएलसी) केे लिए पुवायां निवासी डॉ. सुधीर गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। उनका पुवायां में अस्पताल और शाहजहांपुर में उनके पुत्र डॉ. सुब्रत गुप्ता का अल्ट्रासाउंड सेंटर है। पुवायां में उनकी राइस मिल और कोल्ड स्टोर आदि भी है।
विज्ञापन

डॉ. सुधीर गुप्ता पुवायां के प्रमुख उद्योगपति हैं और राजनीति, समाजसेवा में वर्षों से सक्रिय हैं। सुधीर गुप्ता के पिता डॉ. सतीशचंद्र गुप्ता पुवायां नगर पंचायत के कई बार चेयरमैन रहे। उनके स्वर्गवास के बाद डॉ. सुधीर गुप्ता भी चेयरमैन बने और उनके कार्यकाल में ही पुवायां को नगर पालिका परिषद का दर्जा प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

डॉ. सुधीर गुप्ता 61 वर्ष के हैं। बीएएमएस सुधीर गुप्ता 2014 से भाजपा में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह ब्रज प्रांत व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। वर्ष 2017 और 2022 में सुधीर गुप्ता विधानसभा चुनाव के संयोजक भी रहे और दोनों बार पुवायां से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वर्ष 2017 और 2022 में वह विधानसभा चुनाव के लिए तिलहर सीट से भाजपा के टिकट के भी दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उनको एमएलसी पद के लिए मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed