शाहजहांपुर। एटा में प्रकाश सेवा समिति की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक स्व. रामप्रकाश भारद्वाज की सप्तम पुण्यतिथि तथा विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में एसएस कॉलेज के उपप्राचार्य एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल को शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए मुख्य अतिथि सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रयागराज प्रो. बीएल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि सीडीओ डॉ. नागेंद्र मिश्रा ने प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक केवल निर्धारित पाठयक्रम पढ़ा कर अपनी कर्तव्यपूर्ति नहीं मानता अपितु वह छात्रों में संस्कार रोपित करने और उनके व्यक्तित्व को विकसित करने का कार्य भी करता है। संवाद