{"_id":"9ca39e72d6ab71d56d4dac029e5e96ba","slug":"dozens-of-villages-blocked-culvert-collapse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया टूटने से दर्जनों गांवों का रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया टूटने से दर्जनों गांवों का रास्ता बंद
खेड़ा बझेड़ा।
Updated Mon, 03 Aug 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर थाना क्षेत्र के कुआंडांडा गांव की रियुती वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के करीब बारह गांव को जोड़ने वाली यह पुलिया के टूटने से किसानों को बड़ी मुसीबत झेलना पड़ रही है। पुलिया टूटने से कोई भी वाहन नहीं निकल पाता है।
वहीं गांव के लोग खेड़ा बझेड़ा बाजार आने के लिए तरस रहे हैं। थोड़ी सी बरसात होने पर रास्ते में पानी भर जाता है। इससे स्कूली बच्चों तथा अस्पताल जाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्र के सुरेश चंद्र मिश्रा, धनपाल चौहान, महबूब अली याकूब, राघू सिंह, तौले सिंह, पाला सिंह, कश्मीर सिंह, सुभाष मिश्रा, नत्थूअली, रामशंकर मौर्य, वीरेंद्र पाल सिंह आदि क्षेत्र ने पुलिया बनवाने की मांग प्रशासन से की है। क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी केके पांडेय का कहना है कि जानकारी मिली है। जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।