{"_id":"6144f72c8ebc3ebd4c102150","slug":"double-murder-shahjahanpur-news-bly459974544","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में युवक और युवती की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में युवक और युवती की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मृतक अशीष का । फाइल फोटो (गोली मारकर युवक-युवती की हत्या)
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर (जैतीपुर)। गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नरोत्तम में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव युवती के घर से करीब सौ मीटर दूर एक पीपल के पेड़ के नीचे और युवती का शव अपने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में मिला। दोनों के सीने पर बायीं ओर गोली मार कर हत्या की गई है। युवक के परिजन ने युवती के परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद युवती की मां, भाभी और पिता को हिरासत में ले लिया है।
नौगवां नरोत्तम गांव के रहने वाले सुखपाल सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह खेत पर गए हुए थे। तभी गांव के सुरेश ने उन्हें बताया कि एक युवक का शव पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर पड़ा हुआ है। वह मौके पर गए तो देखा कि शव उनके बेटे आशीष (25) का है। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को जानकारी मिली कि गांव में रहने वाले कृष्णपाल की बेटी की भी मौत हो गई है। वारदातस्थल से थोड़ी दूर स्थित कृष्णपाल के घर पर पुलिस पहुंची तो दूसरी मंजिल पर कमरे में उसकी बेटी बंटी (22) का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। बंटी के पिता कृष्णपाल, मां और भाभी ने पुलिस को बताया कि बंटी रात दो बजे तक कमरे में थी। बेटी की मौत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बंटी और आशीष के बीच चार-पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशीष की मां कुसुमा ने बताया कि आशीष ने अभी प्रधानी का चुनाव लड़ा था। हारने के बाद उसे जान से मारने की धमकी मिली थीं, इसलिए वह गांव छोड़कर नोएडा में एक एलईडी फैक्टरी में नौकरी करने चला गया था। तीन दिन से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। आशीष का अपहरण कर हत्या करने बाद उसका शव यहां पर डाल दिया गया है। आशीष की दो साल पहले मदनापुर क्षेत्र के गांव मझोला की रहने वाली दीपा से शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा रौनक और 15 दिन की एक बेटी है।
विज्ञापन
एसपी एस. आनंद एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ तिलहर परमानंद पांडेय मौके पर पहुंचे और दोनों के परिजन से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि आशीष की जेब से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा मिला है। पुलिस जांच कर रही है। हत्यारे जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

शाहजहांपुर। मृतका बंटी का । फाइल फोटो (गोली मारकर युवक-युवती की हत्या)- फोटो : SHAHJAHANPUR