{"_id":"7b4927ddb89612b64cc407bea0763c01","slug":"doora-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने किया जिला अस्पताल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव ने किया जिला अस्पताल का दौरा
शाहजहांपुर
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग के सचिव राजीव गुप्ता ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होेंने अस्पताल में बने पुनर्वास केंद्र की गहनता से जांच की और कुपोषित बच्चों को देखा। साथ ही पिछले तीन दशकों में जिला अस्पताल में बढ़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
दिन के करीब 12 बजे सचिव राजीव कुमार जिला अस्पताल पहुंच गए। सबसे पहले वह महिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों से इलाज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। इसके बाद वह पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंच गए। यहां उन्होंने कुपोषित बच्चों के लिए बनाए गए वार्ड को देखा और पोषण केंद्र में बनी रसोई का भी निरीक्षण किया। सचिव ने बच्चों को दी जाने वाली डाइट के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद सचिव ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। यहां प्रभारी डॉ. शाहवत हुसैन से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने ब्लड रखने वाले फ्रीजरों को भी देखा। इसके बाद सचिव ने ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में सीएमएस से जानकारी ली।
पुनर्वास पोषण केंद्र में दस बेड बढ़ाए गए
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में कुपोषित बच्चों के लिए बनाए गए पोषण पुनर्वास केंद्र में बेड कम पड़ने की अमर उजाला में खबर छपते ही शुक्रवार को वहां दस बेड और बढ़ा दिए गए। ये बेड नए वार्ड में होंगे, एक वार्ड पहले से ही दस बेड का चल रहा था।
विज्ञापन
बच्चों में कुपोषण दूर करने लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम राज्य पोषण मिशन के तहत कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में पुनर्वास पोषण केंद्र बनाया गया था। इसमें दस बेड ही थे, जबकि कुपोषित बच्चों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था। जिले में लगातार कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनका इलाज पुनर्वास पोषण केंद्र में होना हैं। बेड की कम संख्या होने की बात अमर उजाला में छपने के बाद मामला सीएमओ डॉ. उमेश चंद्र यादव तक पहुंचा तो उन्होंने सीएमएस से बात की। इसके बाद इस केंद्र में दस बेड का एक और वार्ड बढ़ाने का निर्णय लिया गया। यह नया वार्ड अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही बच्चों की देखभाल के लिए स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा।