फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Don't be afraid of HIV... take medicine, stay healthy

Shahjahanpur News: एड्स के खिलाफ जागरूक करने के लिए निकाला कैंडल मार्च

Fri, 01 Dec 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid of HIV... take medicine, stay healthy
विश्व एड्स दिवस पर लोगों को जागरुक करने के लिए कैंडल मार्च निकालते सार्वजनिक ग्रामीण विकास संस्
शाहजहांपुर। विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर टीआई परियोजना सार्वजनिक ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से एचआईवी व एड्स के खिलाफ जागरूकता के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। इस बीच काकोरी एक्शन के शहीदाें की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला एमनजई जलालनगर स्थित संस्थान के कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें शामिल लोग पुराना बर्फखाना से होते हुए टाउन हाल स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर पहुंचे। शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद लोगाें को एड्स के खिलाफ जागरूक किया गया। सीएमएस डॉ. नेपाल सिंह ने कहा कि एड्स के खिलाफ जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। सावधानी बरतकर इस जानलेवा रोग से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रबंधक मोहम्मद खालिद खां ने बताया कि लोगों को एचआईवी के खिलाफ जागरूक करने के साथ उनकी निगरानी का कार्य भी किया जाता है। इस मौके पर आशीष श्रीवास्तव, महावीर सिंह यादव, रतना गुप्ता, जुबैर खान, राहुल सिन्हा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सोनी राजवंशी, प्रदीप, रईस खां, डाटा मैनेजर शाहनवाज अख्तर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed