फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Don't take the law into your own hands... first understand the plan

अग्निपथ: एसपी ने समझाया, कानून हाथ में न लें युवा... पहले योजना को समझें

Mon, 20 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Don't take the law into your own hands... first understand the plan
शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से वार्ता करते एसपी एस आनंद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अग्निपथ योजना को लेकर रविवार को सेना भर्ती की तैयारी कर रहे शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों के युवाओं को पुलिस लाइन बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई। एसपी एस. आनंद ने कहा कि गलत कदम उठाने से कॅरियर बनने से पहले ही खराब हो जाएगा। इसलिए पहले योजना को समझें और कानून हाथ में लेने से बचें।
विज्ञापन

देश की सेवा करने का जज्बा रखने वाले जिले के तमाम युवा सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। हथौड़ा, मऊ व शहरी क्षेत्र के युवा स्थानीय सेंटरों पर ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। सेना में जाने की चाहत रखने वाले युवाओं को अग्निपथ योजना रास नहीं आई है। इसके चलते देश में कई जगहों पर बवाल हो रहा है। जिले के युवा भी विरोध जताना चाहते थे। ऐसे में एसपी एस. आनंद खुद सक्रिय हुए। उन्होंने सेना की तैयारी करने वाले युवाओं को पुलिस लाइन में रविवार को बुलाया। उन्हें बात को सुनकर काउंसलिंग भी की। उन्हें कोई भी गलत कदम उठाने से बचने पर जोर दिया।
विज्ञापन

आज स्टेडियम में एकत्रित होकर ज्ञापन देंगे युवा
सोमवार को दोपहर 12 बजे हथौड़ा स्टेडियम में युवा एकत्रित होकर ज्ञापन देंगे। युवाओं को फौज के बारे में जानकारी देने के लिए सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया गया है, जिससे वे युवाओं को जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल ने ज्ञापन दिया
पैगंबर पर टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर कार्रवाई की मांग के लिए इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल ने पुलिस लाइन में एसपी एस. आनंद को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष मौलाना रेहान कादरी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि नुपुर शर्मा की टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। नूपुर शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। फरमान खान, मोहम्मद कलीम, सैयद रहमान मियां, दिलशाद अली, फखरे आलम, सैयद रहमान मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed