{"_id":"634714a79d51db0d4a06aba9","slug":"doctors-will-not-refer-the-patient-without-writing-any-reason-shahjahanpur-news-bly5006082163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वजह लिखे मरीज को पीएचसी-सीएचसी से रेफर नहीं करेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वजह लिखे मरीज को पीएचसी-सीएचसी से रेफर नहीं करेंगे डॉक्टर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई। सीएमओ ने पीएचसी-सीएचसी पर आने वाले मरीजों को रेफर करने के बजाय वहीं पर भर्ती कर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। गंभीर मरीज को जिला मुख्यालय भेजने पर रेफर करने की वजह भी लिखनी होगी।
मलेरिया और वायरल बुखार के सीजन में राजकीय मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा सुविधा पटरी से उतर गई थी। बुखार आने पर मरीज का पीएचसी और सीएचसी पर उपचार करने के बजाय उन्हें सीधे शहर भेज दिया जाता था। इसके चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज का लोड बढ़ गया। मरीजों की भीड़ के चलते बेड के लिए मारामारी मची रही। ग्रामीण स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों को रेफर करने पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने सीएमओ को पत्राचार कर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद सीएमओ ने व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रत्येक पीएचसी-सीएचसी पर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा देने के निर्देश दिए। चेताया है कि गंभीर मरीजों को ही रेफर किया जाए। उसके रेफर पर्चे पर वजह भी लिखना जरूरी है।
ग्रामीण स्तर की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयास चल रहे हैं। डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए शासन से पत्राचार किया है। - डॉ. आरके गौतम, सीएमओ