फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Do not get angry during Hajj journey, spend time in prayer

Shahjahanpur News: हज के सफर में गुस्सा नहीं करें, इबादत में बिताएं समय

Fri, 18 Apr 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 18 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Do not get angry during Hajj journey, spend time in prayer
शाहजहांपुर में नूरी मरकज में हज प्र​शिक्षण ​शिविर में बोलते प्र​शिक्षक मुन्ना खां सकलैनी। संवाद - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। नूरी मरकज में वर्ष 2025 में हज पर जाने वाले यात्रियों का प्रथम प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। हज के दौरान गुस्सा न करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज सलीम ने कुरआन पाक की तिलावत से किया।
विज्ञापन

जिला ट्रेनर काजी जानेआलम बरकाती ने अहराम बांधने, उमरा और तवाफ करने की जानकारी दी। हाजी मुन्ना खां सकलैनी ने सफा व मरवा के बीच चलने के आदाब व कुर्बानी की अहमियत बताई। स्पष्ट किया कि उन्हें मदीना की मस्जिदें नबव्वी में पांचों नमाज अदा करनी हैं।
विज्ञापन

समिति के सदर हाजी इम्तियाज अली खान ने हज के दौरान की दुआएं बताईं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हस्सान खान ने हाजियों को पैदल चलने की आदत, सेहत संबंधी उपाय, भीड़ से बचने की जानकारी दी। सचिव हाजी मसूद खान ने बताया कि 22 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे पुराने जिला अस्पताल के सभागार में हज यात्रियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed