{"_id":"624de2b481d5e8296030964b","slug":"dna-of-rape-victim-s-son-matched-with-accused-shahjahanpur-news-bly480598968","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी से मैच हुआ दुष्कर्म पीड़िता के बेटे का डीएनए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी से मैच हुआ दुष्कर्म पीड़िता के बेटे का डीएनए
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ की रहने वाली एक महिला ने 27 साल बाद 2021 में दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात के वक्त पीड़िता की उम्र 12 साल थी। दुष्कर्म के बाद उसने बेटे को जन्म दिया था। जन्मे बेटे की सच्चाई जानने के लिए डीएनए टेस्ट कराया गया था। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर रही है।
चार मार्च 2021 को महिला ने कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि वर्ष 1994 में वह अपनी बहन व बहनोई के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती थी। उनके बहनोई सरकारी नौकरी में थे, जबकि बहन प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। एक दिन मोहल्ले का नकी हसन उर्फ ब्लेडी ड्राइवर घर में घुस आया और उसने उससे दुष्कर्म किया। अगले दिन उसके दूसरे भाई गुड्डू ने दुष्कर्म किया। पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने एक बेटे को जन्म दिया, जिसे हरदोई के एक दंपती को दे दिया था। पीड़िता की शादी गाजीपुर के एक व्यक्ति के साथ कर दी गई थी।
दस वर्ष के बाद उसके पति को अतीत की जानकारी हुई तो उसने संबंध विच्छेद कर लिए। वहीं जब बेटा बड़ा हुआ तो वह अपनी मां के पास आ गया। पिता के बारे में बार-बार सवाल करने पर पीड़िता ने उसे सारी हकीकत बता दी। बेटे के कहने पर आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी नकी हसन और गुड्डू के खिलाफ सदर थाने में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन
पीड़िता के बेटे का डीएनए टेस्ट कराया गया था। इसकी रिपोर्ट आ गई है। बेटे का डीएनए आरोपी नकी हसन से मैच कर रहा है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में साक्ष्य और गवाह नहीं थे, इसलिए डीएनए परीक्षण कराया गया। आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है।