{"_id":"68ee84e8313da78ee30e3747","slug":"dm-summoned-clarification-from-pwd-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-155081-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीडब्ल्यूडी से डीएम ने तलब किया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीडब्ल्यूडी से डीएम ने तलब किया स्पष्टीकरण
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों एवं पांच करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के इंडिकेटर की स्थिति खराब होने पर विभागीय स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जिस अधिकारी की लापरवाही से रैंकिंग प्रभावित होगी, उसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने विद्युत निगम, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग और एनआरएलएम के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनपद में पांच करोड़ से अधिक लागत वाली 15 परियोजनाओं की मजिस्ट्रेट स्तर से जांच कराकर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ को निर्देशित किया कि सभी गोशालाओं में सीसी कैमरे लगाए जाएं और पुआल के भंडारण की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, परियोजना निदेशक अवधेश राम, डीडीओ ऋषि पाल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद