{"_id":"4e38917b9b567104aaf80c980e2e23eb","slug":"dm-sp-candidates-the-lesson-taught-conduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
शाहजहांपुर
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र में चौथे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर डीएम व एसपी ने कस्बे के अलावा मिजानपुर में प्रत्याशियों की मीटिंग लेकर न केवल उन्हें आचार संहिता का पाठ पढ़ाया, बल्कि आगाह भी किया कि गड़बड़ी और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उधर, कलान में इन अधिकारियो के न पहुंचने पर एसडीएम और सीओ ने प्रत्याशियों की बैठक ली।
इन ब्लाकों की कोतवाली में आयोजित हुई बैठक में डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि संवैधानिक तरीके से चुनाव लड़ने वालों के साथ प्रशासन भी रहेगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन तथा गुंडागर्दी करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। एसपी बबलू कुमार ने कहा कि बिना भेदभाव के निष्पक्षता तथा शांतिपूर्वक चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बोले: सात दिसंबर को शाम चार बजे के बाद प्रचार बंद कर दें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। बताया चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद जो प्रचार करते हुए मिला उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने प्रत्याशियों को शराब, खाना तथा अन्य तरह के प्रलोभन देने से दूर रहने को कहा।
पूर्व में एसडीएम वंदना त्रिवेदी व सीओ आदेश कुमार त्यागी ने प्रत्याशियों को बताया कि वह चुनाव के दौरान क्या-क्या नहीं करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के बाद लगाई गई स्याही को छुड़ाया गया तो रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। बैठक में तमाम प्रत्याशियों के अलावा आरओ जोगेंद्र सिंह यादव, प्रभारी बीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय व तहसीलदार तथा कोतवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस व्यवस्थाएं रहीं नाकाफी
मिर्जापुर (ब्यूरो)। थाने में आयोजित प्रत्याशियों की सभा में पुलिस द्वारा की गईं व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। महिला प्रत्याशियों तक को बैठने के लिए कुर्सियां नहीं मिलीं। तमाम आगंतुकों को भी डीएम व एसपी के निर्देश खड़े होकर सुनने पड़े। ध्वनि विस्तारक यंत्र भी ऐन वक्त पर जवाब दे गया।
जलालाबाद में हो रहा है आचार संहिता का उल्लंघन
जलालाबाद (ब्यूरो)। प्रशासन के लाख प्रयासों तथा सख्ती के बाद भी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। तकरीबन सभी गांव में हर घर की दीवार प्रत्याशियों के पोस्टर से अटी पड़ी हैं, जबकि गलियों में बैनर तथा होर्डिंग्स की भरमार है। खास बात यह है कि इन प्रत्याशियों ने अपने पोस्टर मंदिर समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी धड़ल्ले से चस्पा किए हुए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटित हो जाने के बाद प्रत्याशियों मेें पोस्टर लगाने की होड़ मची हुई है। इसमें आचार संहिता मखौल बनकर रह गई है। यही नहीं पिलाने से लेकर भंडारे आयोजित कर खाना खिलाकर मतदाताओं को लुभाने का काम भी जोरों पर है। देर रात तक दावतों के चल रहे दौर में मतदाता मौज काट रहे हैं। लोगों की माने तो कई गांवों में हरियाणा से अवैध ढंग सेे आने वाली शराब से लोगों का गला तर किया जा रहा है, जबकि कई जगहों पर कच्ची से ही काम निकाला जा रहा है।
आचार संहिता उल्लंघन में चार के खिलाफ रिपोर्ट
मीरानपुर कटरा। ट्रैक्टर-ट्रॉली से वोट मांगने जा रहे चार लोगों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। एसओ नरेंद्र यादव ने बताया कि गांव कसरक निवासी गौरव, ओमपाल, प्रेमपाल एवं कृष्ण बहादुर ट्रैक्टर ट्राली में भीड़ लेकर पड़ोस के गांव में वोट मांगने जा रहे थे। उनके विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।
मतदानकर्मी निष्पक्षतापूर्वक मतदान कराएं
खुदागंज। परियोजना निदेशक/जोनल मजिस्ट्रेट अजय प्रकाश ने कहा कि मतदान कर्मी निर्भीक होकर निष्पक्षतापूर्वक मतदान कराएं। ये उनका दायित्व है। वह ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के चुनाव अत्यंत संवेदनशील चुनाव होते हैं। जरा सी त्रुटि बहुत बड़ी घटना बन जाती है। इस अवसर पर डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि मतदानकर्मी अपने मतदेय स्थल पर ही विश्राम करें और खाना खायें। इस अवसर पर बीएसए राकेश कुमार ने कहा कि हर बूथ पर सफाई कर्मी ग्राम पंचायत अधिकारी को बूथ प्रभारी के रूप में लगाया गया है। पोलिंग पार्टी के लोग किसी असुविधा होने पर बूथ प्रभारी से संपर्क करें। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी डा. कृष्णमोहन यादव, बीडीओ राजकुमार वर्मा और एडीओ पंचायत रामसरन सिंह यादव ने भी संबोधित किया। इसके बाद मतदानकर्मियों को एक एक किट का वितरण किया, जिसमें मतदान सामग्री थी।