फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM's Facebook ID hacked and asked for 15 thousand rupees from friends, SP blocked ID

डीएम की फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों से मांगे 15 हजार रुपए, एसपी ने ब्लॉक कराई आईडी

Mon, 17 Aug 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
DM's Facebook ID hacked and asked for 15 thousand rupees from friends, SP blocked ID
शाहजहांपुर। साइबर ठगों के हौसले इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि अब उन्होंने अधिकारियों के साथ भी ठगी करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। ठगों ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह की फेसबुक आईडी हैक करके उनके दोस्तों से 15 हजार रुपये की मदद मांग ली। डीएम को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने एसपी को फोन करके सबसे पहले अपनी आईडी ब्लॉक करवाई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो हैकर्स की लोकेशन ओडिशा में मिली।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह को शनिवार देर शाम लोगों के फोन आने शुरू हुए कि कोई समस्या बताकर उनकी फेसबुक आईडी से 15 हजार रुपये की मदद मांगी जा रही है। लोगों के फोन के बाद डीएम समझ गए थे कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हो चुकी है। इस पर उन्होंने रात में ही एसपी एस आनंद को फोन करके कार्रवाई करने के लिए कहा। एसपी ने बताया कि डीएम की शिकायत दर्ज कराने के बाद उनकी आईडी ब्लॉक कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम के फेसबुक अकाउंट को हैक करने के मामले में सर्विलांस सेल को एक्टिव कर दिया गया है। हैकर्स के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी लोकेशन ओडिशा में मिली है। शीघ्र जानकारी कराकर गिरफ्तारी कराई जाएगी। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे फोटो का इस्तेमाल करके नया प्रोफाइल बना लिया गया था। उसी से कई मैसेज किए गए थे, जिसका तुरंत पता लग गया। ठगों का पता लग गया है, जो जल्द ही पकड़े जाएंगे। - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed