{"_id":"5f1487648ebc3e9f691ef5ba","slug":"dm-issued-strict-decree-severely-cut-challan-shahjahanpur-news-bly4133279102","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जारी किया सख्ती का फरमान तो जमकर कटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जारी किया सख्ती का फरमान तो जमकर कटे चालान
विज्ञापन
पुवायां। जिलाधिकारी के आदेश के बाद रविवार को पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों से जमकर जुर्माना वसूला। लॉकडाउन में बिना कारण बाइक, कार से निकले लोगों के भी चालान काटे गए। कई कार सवार भी बिना मास्क निकले, तो कार में जितने लोग सवार थे, सभी से पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुवायां पुलिस ने रविवार को राजीव चौक पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एसडीएम दशरथ कुमार भी काफी देर तक मौजूद रहे। पुवायां के कोतवाली प्रभारी सुनील अहलावत ने बताया कि 49 लोगों से कुल 24 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया और 41 बाइकों के चालान किए गए। खुटार के एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि दस लोगों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया और 20 लोगों की बाइकों का ऑनलाइन चालान किया गया। लॉकडाउन का उल्लघंन कर दुकानें खोलने पर पांच दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बंडा के थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को 29 बाइकों का चालान किया गया है। इसके अलावा वाहन चालकों से छह हजार रुपये शमन शुल्क भी वसूला गया है। मास्क लगाए बिना बाहर निकले लोगों से 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
किशोरी के पॉजीटिव मिलने पर मोहल्ला गांधीनगर सील
खुटार। मोहल्ला गांधीनगर में शनिवार को किशोरी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे ददरौल के कोविड-19 अस्पताल भेजा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ल के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने बैरिकेडिंग कर मोहल्ले को सील कर दिया गया। चेयरमैन ने मौके पर पहुंच गांधीनगर और देवस्थान मोहल्लों को सैनिटाइज कराया और लोगों से घरों में रहने की अपील की। संवाद