{"_id":"69dbee2d7d30ca10ad02c3e6","slug":"dm-inspects-sports-stadium-distributes-kits-to-children-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-170484-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का लिया जायजा, बच्चों को वितरित की किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का लिया जायजा, बच्चों को वितरित की किट
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों को खेल किट का वितरण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: सूचना
Link Copied
शाहजहांपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट, खेल सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन
रविवार को डीएम ने तरणताल, बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, इंडोर कबड्डी हाॅल, 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, पवेलियन, सेल्फी प्वाइंट, परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम की ओर से लगभग 16 करोड़ की धनराशि से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम का नवीनीकरण कार्य, बाॅस्केटबॉल कोर्ट, सीसी कैमरे, शौचालय, मुख्य भवन आदि का कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन की ओर से 10 करोड़ 36 लाख की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को जल्द कार्य पूर्ण कर खेल विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम एफआर अरविंद कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता सुरेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।