फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diya wins various competitions and becomes Karwa Chauth Queen

Shahjahanpur News: विभिन्न स्पर्धाओं में दीया ने मारी बाजी, करवाचौथ क्वीन बनीं

Tue, 14 Oct 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Diya wins various competitions and becomes Karwa Chauth Queen
खत्री धर्मशाला में  ओमर वैश्य महिला परिषद के करवाचौथ समारोह में दीया गुप्ता को सम्मानित करतीं प
शाहजहांपुर। ओमर वैश्य महिला परिषद की ओर से करवाचौथ समारोह धूमधाम से मनाया गया। लाल रंग के पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर आईं महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

खत्री धर्मशाला में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने कैटवॉक भी किया। विभिन्न स्पर्धाओं में बाजी मारने वाली दीया गुप्ता को करवाचौथ क्वीन का ताज पहनाया गया।
विज्ञापन

प्रथम रनरअप मानसी गुप्ता व द्वितीय रनरअप रूपाली गुप्ता रहीं। कोमल, नूपुर और रागिनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मून लाइट क्वीन का खिताब ईशा गुप्ता और संजू गुप्ता को दिया गया। इस बीच रंगोली प्रतियोगिता में गौरी गुप्ता, श्वेता गुप्ता, दीया सजाओ प्रतियोगिता में याशिका ओमर, आराध्या गुप्ता, दीया गुप्ता, कोमल गुप्ता, नीतू गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ मेहंदी लगाने पर रूपाली गुप्ता, मानसी गुप्ता, दीया गुप्ता, याशिका ओमर, रागिनी गुप्ता को पुरस्कार दिया गया। परिषद की अध्यक्ष सोनिया गुप्ता ने पुरस्कार बांटे। इस मौके पर संरक्षक पुष्पा गुप्ता, रमन गुप्ता, नीलम गुप्ता, नीरू गुप्ता, शैली गुप्ता, राधा गुप्ता, योगिता गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed